{"_id":"67b393a59e59e4038b07a738","slug":"pwd-starts-widening-of-moradabad-haridwar-road-kanth-news-c-277-1-smbd1007-107405-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद-हरिद्वार रोड का चौड़ीकरण शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद-हरिद्वार रोड का चौड़ीकरण शुरू किया
Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। लोक निर्माण विभाग ने महाशिवरात्रि से पहले मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। मार्ग पर दोनों साइडों पर खोदाई की वजह से कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को दिक्कत होगी। एसडीएम ने कांवड़ियों की परेशानी को देखते हुए डीएम और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
छजलैट से सहसपुर बॉर्डर तक करीब 13 किलोमीटर मार्ग का दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने सहसपुर बॉर्डर से कांठ की ओर मार्ग की दोनों ओर से खोदाई शुरू कर दी। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को परेशानी होगी। क्योंकि खोदाई के बाद मार्ग ऊंचा और साइडें गहरी हो रही है। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने इस संबंध में एसडीएम संत दास पंवार को जानकारी दी। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए खोदाई को पटवाने के कार्य को कांवड़ यात्रा से पहले पूरा कराने के संबंध में डीएम और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में मार्ग के किनारे खोदाई होने से कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए डीएम और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को रिपोर्ट बनाकर भेजी है। वहीं जेई से भी काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है। ताकि कांवड़ यात्रा में कोई दिक्कत न हो। -संत दास पंवार, एसडीएम, कांठ