फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   PWD sent a proposal of 44 crores to NHAI for Thakurdwara road

Moradabad News: पीडब्ल्यूडी ने ठाकुरद्वारा मार्ग के लिए एनएचएआई को भेजा 44 करोड़ का प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
PWD sent a proposal of 44 crores to NHAI for Thakurdwara road
मुरादाबाद। पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की 22 किमी. सड़क को फोरलेन करने और उसका निर्माण करने के लिए 44 करोड़ का प्रस्ताव एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भेजा है। इस मार्ग के छह किमी. के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी पहले ही 11 करोड़ रुपये ले चुका है। पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा बाईपास की 28 किमी. सड़क बनाएगा।
विज्ञापन




उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोरलेन बाईपास मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को मिली है। एनएचएआई ने रोड के 20 किमी. बाईपास को खुद बना रहा है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में देरी पर एनएचएआई ने 28 किमी. सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दे दी।
विज्ञापन

एनएचएआई ने शर्त के अनुसार मुरादाबाद स्थित हाईवे से लेकर बिजना तक छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने के लिए 11 करोड़ रुपये पहले ही पीडब्ल्यूडी को दे दिया था। अब पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एके सिंह ने 22 किलोमीटर रोड को फोरलेन करने और उसका निर्माण कराने के लिए 44.12 करोड़ का प्रस्ताव एनएचएआई के परियोजना निदेशक को भेजा है। पीडब्ल्यूडी मार्ग में आने वाले भोजपुर बाईपास, जटपुरा बाईपास, लोंगीखुर्द बाईपास और ठाकुरद्वारा बाईपास का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




टू लेन मार्ग से हो रही परेशानी
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम पूरा हो गया है लेकिन इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण रोड कम दिनों में ही टूट जाती है। इसी मार्ग पर गन्ने के ट्रैक्टर भी काफी संख्या में संचालित किए जाते हैं। रोड को मजबूत और चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन साल पहले निर्णय लिया था। साथ ही लोगों की परेशानी को देखते हुए टू लेन की सड़क को फोरलेन करने का आदेश दिया था।

- मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का कार्य तेजी से पूरा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी से 28 किलोमीटर सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें छह किमी के लिए पहले ही 11 करोड़ रुपये दिए गए थे। बाकी पैसे भी जल्द दे दिए जाएंगे। अब 20 किमी. बाईपास का निर्माण एनएचएआई के जिम्मे रहेगा। - अरविंद कुमार, पीडी, एनएचएआई मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed