{"_id":"60e21def8ebc3e719c743b43","slug":"purse-snatched-from-woman-at-prakash-nagar-intersection-city-news-mbd394571799","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश नगर चौराहा पर महिला से पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश नगर चौराहा पर महिला से पर्स छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थनाक्षेत्र के प्रकाश नगर चौराहा पर सब्जी खरीदने आई एक महिला छिनेती का शिकार हो गई। घटना रात नौ बज के बाद की है। लाइनपार के प्रकाश नगर निवासी महिला सब्जी खरदीने के लिए प्रकाश नगर चौराहा पर गई थी। महिला के हाथ में लेडीज पर्स था। वहीं दो बाइक सवार युवकों ने मौका देखकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गए। महिला के मुताबिक पर्स में 15 हजार रुपये थे।
घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया इससे मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए लेकिन कैमरों की रेंज वहां तक न होने से कुछ हाथ नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो संबंधित चौकी प्रबारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। महिला के पति मनोज कुमार निवासी प्रकाश नगर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताया गया कि महिला बाइक का नंबर नहीं देख पाई। सूचना पाकर एएसपी अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मझोला थाना प्रभारी समेत संबंधित चौकी प्रभारी को मौके पर बुला लिया। एएसपी ने चौकी प्रभारी से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर पुर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।