{"_id":"5c682718bdec224c974d140a","slug":"pulwama-terror-attack-until-the-terrorists-get-punished-i-will-not-accept-food-says-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: जब तक आतंकियों को सजा नहीं मिलती अन्न नहीं ग्रहण करूंगा, भाजपा नेता का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला: जब तक आतंकियों को सजा नहीं मिलती अन्न नहीं ग्रहण करूंगा, भाजपा नेता का एलान
Sat, 16 Feb 2019 08:37 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ललित भरद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद शहीद हुए सैनिकों को लेकर पूरा देश गुस्से में है। नम आंखों से गमजदा नागरिक हाथों में मोमबत्ती लेकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जगह-जगह पुतले फूंककर पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। महिलाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सब गुस्से में है। कोई बदला लेने के लिए आतंकियों के सिर मांग रहे हैं तो कोई युद्ध की मांग कर रहा है।
लेकिन, जिले के कस्बा गवां के भाजपा मंडल महामंत्री ललित भरद्वाज ने शहादत पर दुखी होकर अनोखा प्रण लिया है। उन्होंने शुक्रवार की रात को प्रधानमंत्री मोदी को संदेश भेजकर आतंकियों से बदला लेने और शहादत को बेकार न होने के लिए कड़ी सजा की मांग की है। ललित भारद्वाज ने आतंकियों को सजा नहीं मिलने तक अपने घर पर रहकर अन्न त्याग करने का प्रण लिया है। कस्बा गवां में रहने वाले एक भाजपा पदाधिकारी ने आतंकियों का खात्मा करके उन्हें सजा नहीं मिल जाने तक अन्न ग्रहण न करने का प्रण लिया है।
शनिवार को कस्बा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित भारद्वाज ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार हमला करने वाले लोगों पर जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करें। जब तक सरकार आतंकवादियों को सजा नहीं दे देती तब तक वह अन्न नहीं खाएंगे।
विज्ञापन
संदेश-
आदरणीय प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम,
मेरे देश के शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। भगवान इनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं आतंकियों को सजा नहीं मिलने तक अन्न का त्याग करता हूं। जब तक आतंकियों और उनके पनाहगारों को सजा नहीं मिलेगी तब अन्न ग्रहण नहीं करुंगा।- ललित भारद्वाज।