{"_id":"62192a7c8a01c100543bafd7","slug":"ptc-ig-shivshankar-singh-passes-away-in-moradabad-city-news-mbd419964116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में पीटीसी के आईजी शिवशंकर सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में पीटीसी के आईजी शिवशंकर सिंह का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) मुरादाबाद के आईजी शिवशंकर सिंह का निधन हो गया। कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है।
आईजी शिवशंकर सिंह (59) मूलरूप से आजमगढ़ जिले के अहरौला निवासी थे। वह पीपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर दस जुलाई 1989 को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने थे। वर्ष 2003 में प्रमोशन पाकर वह आईपीएस अफसर बन गए थे। उनकी तैनाती मुरादाबाद पीटीसी में डीआईजी के पद चल चल रही थी। एक जनवरी 2021 को शिव शंकर सिंह आईजी के पद पर पदोन्नत हुए थे। दस दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। उन्हें कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी शशि सिंह, दो बेटे नीरज सिंह और शक्ति सिंह, जबकि तीन बेटियां हैं। शिवशंकर सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी और वर्ष 1989 में वह डिप्टी एसपी बने थे।
सूचना मिलने पर देर रात एसएसपी बबलू कुमार भी अस्पताल पहुंचे और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे परिजन और पीटीसी के अधिकारी व पुलिस कर्मी उनका शव लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट में आईजी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।