फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prtatical marks of 3000 students can not upload

तीन हजार विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

इसके बावजूद हिंदू कॉलेज में 28 बैचों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। यह स्थिति खेदजनक है, क्योंकि बरेली कॉलेज जैसे बड़े कॉलेज में निर्धारित समय में प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवा ली गई हैं। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन 20 सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में समस्या होने की वजह से अंक अपलोड नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
prtatical marks of 3000 students can not upload

विस्तार

मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में स्नातक अंतिम वर्ष के करीब तीन हजार विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सके हैं, जबकि आखिरी तारीख बीत गई है। कुलसचिव एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्राचार्य को पत्र जारी कर हर हाल में शुक्रवार को अंक अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि स्नातक एवं व्यावसायिक अंतिम वर्ष की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षाएं करवाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के लिए दो बार अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई थी और अंतिम तारीख 20 सितंबर निर्धारित की थी। इसके बावजूद हिंदू कॉलेज में 28 बैचों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि प्राचार्य द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न करवाने में रुचि नहीं ली जा रही है। यह स्थिति खेदजनक है, क्योंकि बरेली कॉलेज जैसे बड़े कॉलेज में निर्धारित समय में प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवा ली गई हैं। इस संबंध में परीक्षा प्रभारी हिंदू कॉलेज डॉ. संजय कुमार रस्तोगी का कहना है कि ये सभी 28 बैच शारीरिक शिक्षा विषय के हैं। करीब तीन हजार विद्यार्थी हैं। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन 20 सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट में समस्या होने की वजह से अंक अपलोड नहीं हो सके थे। शुक्रवार को सभी विद्यार्थियों के अंक अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed