फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protests against the construction of a police station on market land.

Moradabad News: बाजार की जमीन पर पुलिस चाैकी बनाने के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 13 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Protests against the construction of a police station on market land.
ठाकुरद्वारा। शरीफनगर के बाजार की भूमि पर पुलिस चौकी बनाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर पुलिस चौकी दूसरे स्थान पर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नाजरीन, उनके पति गयासुद्दीन नवाब के नेतृत्व में ग्रामीण काफी संख्या में एसडीएम दफ्तर पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर शरीफनगर में प्रस्तावित पुलिस चौकी को बाजार की भूमि पर बनाने का विरोध किया। ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपाल ने ग्राम सभा की गाटा संख्या 478 में भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रेषित किया है। जबकि इस भूमि पर दो साप्ताहिक बाजार 2021 से नियमित रूप से लग रहे हैं। इन बाजारों से ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष लगभग 18 लाख रुपये की आमदनी होती है जो गांव के विकास कार्यों में काम आती है। इससे पहले बाजार 2016 में स्योहारा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर लगता था। जिससे मार्ग जाम रहता था दुर्घटनाएं होती रहती थी। ग्राम पंचायत को भी कोई राजस्व नहीं मिलता था। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed