{"_id":"5c69a7f7bdec22737361c61b","slug":"protest-of-pak-blast-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के पाकिस्तानी आकाओं, चूड़ियां पहन लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के पाकिस्तानी आकाओं, चूड़ियां पहन लो
Sun, 17 Feb 2019 11:59 PM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
ामपुर में पुलवामा की घटना के विरोध में पाकिस्तान को चूड़ी पहन लेने की बात कहती महिलाएं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले को लेकर देश के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में जगह-जगह आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को पाकिस्तान का पुतला और आतंकवाद को पनाह देने वालों को चूडियां पहनने की सलाह दी।
इस मौके पर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता मारिया फरहत ने कहा कि सरकार आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को नेस्तानाबूद कर दे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि केंद्र सरकार सही वक्त पाकिस्तान और आतंकवादियों को करारा जवाब देगी, लेकिन अब और बर्दाश्त करने की हिम्मत नहीं है। मारिया ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत सरकार और फौजियों के साथ देश की महिलाएं भी खड़ी हैं।
इस मौके पर महासंघ की महिलाओं ने पाकिस्तान और दहशतगर्दों को चूड़ियां भेंट की और कहा कि वक्त आने पर महिलाओं का आंचल आतंवादियों के लिए फांसी का फंदा भी बन सकता है। इसके बाद महिलाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर जीनत परवीन, नरगिस, शीबा, आयेशा, निकहत, शाजिया और महरजहां सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।