{"_id":"60e6131d8ebc3e9e910c272c","slug":"protest-of-congress-party-in-moradabad-city-news-mbd39491887","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बजाई ताली-थाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने तहसील में प्रदर्शन कर थाली बजाई। साथ ही उन्होंने रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल सहित रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कांठ में बुधवार को प्रदेशीय आह्वान पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव फिरोज अनवर के नेतृत्व में नगर के पेट्रोल पंप तिराहे और जिला युवा कांग्रेस के कांठ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तारिक रियाज के साथ बस स्टैंड पर कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जुलूस प्रारंभ किया। कांग्रेसी जुलूस के रूप में निर्धारित मार्गों से होते हुए कांठ तहसील पहुंचे।
यहां दोनों जुलूसों में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और केंद्रीय नए कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, घरेलू उपयोग में आने वाले उत्पादकों के दामों को कम करने, तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर एमएसपी पर कानून बनाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराने आदि सहित छह मांगों के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु वर्मा को दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस जिला सचिव रामरुवरूप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष परम सिंह सैनी, शरीफ आजाद, डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी, खुर्शीद लाला, डॉ. जाकिर, विजय भटनागर, जैद चौधरी, इरफान अल्वी, सीपी सिंह, अल्लाहदिया, अरहम, डॉ. नईम, सुरेंद्र विश्नोई आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।