फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of bank workers

बैंक अधिकारियों और कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
protest of bank workers
मुरादाबाद। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने आरोप लगाया कि बैंकों के प्रबंधन समझौते की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिला सचिव एसपी सिंह ने कहा कि बैंकों में श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है। यूनियन के प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रतिशोध में कार्यवाही की जा रही है। कर्मचारियों का अनुचित ढंग से तबादला किया जा रहा है। इस मामले को लेकर आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। संगठन से जुड़े नवनीत कुमार ने कहा कि बैंकों में नियमित कार्यों को बाहरी एजेंसियों से कराने पर जोर दिया जा रहा है। बैंकों में लाखों खाली पदों पर भर्ती नहीं हो रही है। बैंकों का निजीकरण करने के लिए साजिश चल रही है। यदि सरकार ने यही रवैया कायम रखा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शनिवार को हड़ताल के दौरान स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक पर सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को सचिन चौधरी, नवनीत राजबंशी, वेद प्रकाश, तेजपाल सिंह, मनोज शर्मा, सुरेश सक्सेना, मोहित गोयल, आशुतोष शर्मा, शोभित चौधरी और सोनू शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed