फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest ganesh statue in himgiri coloney

हिमगिरी कालोनी में गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest ganesh statue in himgiri coloney
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हिमगिरी कालोनी स्थित पार्क में गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को दूसरे पार्क में स्थापित कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी के लोगों ने एक पार्क में गणेश प्रतिमा स्थापित कर दी। हालांकि इससे पहले दूसरे पार्क में प्रतिमा स्थापित की जाती थी। दूसरे वर्ग के लोगों ने इसका विरोध जताते हुए पुलिस को दे दी। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। तब सामने आया कि इस पार्क में पहले मूर्ति स्थापित नहीं की गई थी। दोनों पक्षों को समझाकर गणेश प्रतिमा को दूसरे पार्क में स्थापित कराया। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर दूसरे पार्क में प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed