फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protest against 'model shop' on Sonakpur Road; women take to the streets.

Moradabad News: सोनकपुर रोड पर मॉडल शॉप का विरोध, सड़क पर उतरीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Protest against 'model shop' on Sonakpur Road; women take to the streets.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोनकपुर रोड पर बनाई जा रही मॉडल शॉप का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं सड़क पर उतर आईं और उन्होंने हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध कर रही महिलाओं और लोगों को समझाकर शांत किया उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर मॉडल शॉप कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोनकपुर पुल रोड पर पहले से कंपोजिट शराब की दो दुकानें और एक देसी शराब की दुकान है। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर शाहपुर में भी एक कंपोजिट दुकान है। इनके अलावा अब सोनकपुर रोड पर मॉडल शॉप बनाने की तैयारी शुरू कर दी। यह मॉडल शॉप सोनकपुर रोड पर बसंत विहार गली नंबर तीन के सामने ने बनाई जा रही है। बसंत विहार में रहने वाली रानी सिंह, ममता, ज्योति, आशा, गुड्डन, रिंकी समेत सैकड़ों महिलाएं यहां मॉडल शॉप बनाने के विरोध में उतर आई हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष डीएम से मिले थे और उन्होंने ज्ञापन देकर विरोध जताया था। शुक्रवार की दोपहर सीआरपीएफ जवान संत राम सिंह, चंदन सिंह रैदास, अपना दल एस के महानगर अध्यक्ष विवेक गंगवार समेत क्षेत्र की अन्य महिलाएं इकट्ठा हो गई थीं। शुक्रवार को मॉडल शॉप में शराब रखने की तैयारी चल रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों से बात की। लोगों ने दोनों अधिकारियों को बताया कि इस रोड पर पहले ही कुछ ही दूरी पर दो कंपोजिट और एक देसी शराब की दुकान है। इसके अलावा शाहपुर रोड पर भी कुछ दिन पहले ही एक कंपोजिट दुकान खुल चुकी हैं। इतनी दुकानों खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। देर रात तक लोग यहां शराब पीते हैं महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है।अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed