{"_id":"683765a3ce1345cf8106c9d7","slug":"property-worth-two-crores-freed-from-land-mafia-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-654678-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराई दो करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भूमाफिया से कब्जा मुक्त कराई दो करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने बुधवार को अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया। नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान कांशीराम नगर में चलाया। टीम ने करीब 360 वर्ग मीटर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर लंबे समय से भूमाफिया ने कब्जा कर रखा था।
कांशीराम नगर के भोगपुर मिठौनी स्थित गाटा संख्या 907 की जमीन पर कब्जा होने की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम ने बुधवार को इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अधिकारियों ने कहा कि यह जमीन करीब दो करोड़ रुपये की है। जमीन के कुछ हिस्से पर अवैध निर्माण भी हो चुका था और कुछ हिस्से को अवैध रूप से बेचा भी जा चुका था। टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद पिलर से घेराबंदी भी कर दी। कार्रवाई करने वालों में उप नगर आयुक्त रामपाल सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश गौतम, नईम हैदर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो