{"_id":"60f328148ebc3e61c8551035","slug":"property-worth-31-71-lakh-attached-to-cow-slaughter-accused-city-news-mbd396087827","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : गोकशी के आरोपी की 31.71 लाख की संपत्ति कुर्क, मकान पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : गोकशी के आरोपी की 31.71 लाख की संपत्ति कुर्क, मकान पर नोटिस
Sun, 18 Jul 2021 05:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 05:34 AM IST
सार
टीम ने आरोपी के मकान पर भी सील लगा दी है। आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के मकान पर सील लगाई...
- फोटो : ani
विस्तार
पुलिस एवं राजस्व टीम ने गोकशी में संलिप्त फरार आरोपी की 31 लाख 71 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। टीम ने आरोपी के मकान पर भी सील लगा दी है। आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ढकिया पीरू निवासी नाजिम पुत्र हाजी मुस्ताक के खिलाफ डिलारी थाने में गैंगेस्टर एक्ट और पशु क्रूरता के आठ मुकदमे दर्ज हैं। अवैध रूप से अर्जित चल, अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के तहत शनिवार को डिलारी थानाध्यक्ष सतराज सिंह और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ढकिया पीरू पहुंचे। उन्होंने नाजिम के घर पहुंचकर उसके नाम दर्ज एक लाख 3,949 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और उसके पिता हाजी मुस्ताक के नाम दर्ज करीब 56 हजार कीमत की मोटरसाइकिल को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मकान और खेती एवं आबादी की करीब 30 लाख 10,491 रुपये की अचल संपत्ति को भी कुर्क किया है। मकान पर ताला लगाकर सीलबंद करने के साथ कुर्क संपत्ति संबंधी नोटिस भी चस्पा किया है। इस बीच आरोपी के परिवार के सदस्य भी गायब थे। कुर्की की कार्रवाई को देखकर आसपास भी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन