{"_id":"6299177fd4bd7f168c01c3c3","slug":"property-of-satoria-kurk-city-news-mbd43016301","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाज की 2.29 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टेबाज की 2.29 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस ने कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सट्टेबाज अजीम की 2.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के अलावा डॉक्टरों की टीम भी एहतियातन मौजूद रही। ताकी कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिवार का कोई सदस्य अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कहकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश न कर सके।
तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के मनिहारो वाली गली निवासी मोहम्मद अजीम पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली के तत्कालीन सीओ आलोक अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था। टीम आरोपी अजीम को उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार कर मुरादाबाद लाई थी। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा पंद्रह फरवरी को आरोपी के खिलाफ नागफनी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि आरोपी मोहमद अजीम सट्टे का कारोबार करता है और उसने इस अवैध धंधे के जरिये करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। आरोपी अजीम ने मनिहारो वाली गली में करीब पौने दो करोड़ रुपये कीमत का चार मंजिला आलीशान मकान बना रखा है। इसके अलावा इस मकान के पास ही उसका एक प्लाट भी है। जिसकी कीमत करीब 51 लाख रुपये है। इसकी रिपोर्ट पुलिस अफसरों की संस्तुति पर डीएम के समक्ष पेश गई। डीएम ने अजीम की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था।
बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मनिहारो वाली गली पहुंच गए और अजीम की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। अचानक भारी पुलिस बल के आने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने आरोपी के चार मंजिला मकान पर ताला लगा दिया। सारा सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मकान के एक हिस्से में अभी आरोपी के परिवार वालों को रहने का स्थान दिया गया है। उन्हें मकान खाली करने के लिए 90 दिन तक का वक्त दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजीम के खिलाफ अलग-अलग थानों में 37 मुकदमे दर्ज हैं।