फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Promising daughters jumped with joy after receiving respect from Babita Phogat

बबीता फोगाट से सम्मान पाकर खुशी से झूम उठीं होनहार बेटियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Promising daughters jumped with joy after receiving respect from Babita Phogat
मुरादाबाद के पंचायत भवन में मिशन शक्ति बेटियो का सम्मान एवं जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ?
मुरादाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में जिले की विभिन्न क्षेत्र में बुलंदियों का परचम लहराने वाली 70 बेटियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट के हाथों सम्मान पाकर बेटियां खुुशी से झूम उठीं। इस मौके पर बबीता फोगाट ने कहा कि यदि मजबूत मन से कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो सफलता को कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

महिला कल्याण एंव बाल कल्याण विभाग, सेव गर्ल्स ट्रस्ट द्वारा शहर के पंचायत भवन में आयोजित इस समारोह में पैरा ओलंपिक में गए शूटर दीपेंद्र को भी सम्मानित किया गया। मंडल स्तर पर राजकीय कन्या इंटर कालेज की एथलेटिक्स खिलाडी नेहा और मनीषा सैनी, राजकीय कन्या हाईस्कूल कुचावली की मनतशा जहां, सामिया को 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ के लिए सम्मानित किया गया। कौशल्या इंटर कालेज की छात्रा कृपा को मंडल स्तर पर जूड़ो के लिए, कनक को बास्केटबॉल में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीन कन्या हाईस्कूल बोहरनपुर की छात्रा अनुराधा को विज्ञान के क्षेत्र में, प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कालेज मुरादाबाद की छात्रा गोसिया तबस्सुम और जाकिया परवेज को मिशन शक्ति कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आर्य कन्या इंटर कालेज मुरादाबाद की कशिश को जिलास्तरीय पाठ सहभागिता के लिए, रंगोली कला बनाने में स्नेहा भारती को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टेबिल टेनिस में सुहाना, हैंडबॉल में पायल, युक्ता, ज्योति और राधिका, कबड्डी में अंकिता कुमारी, बॉक्सिंग में सद्भावना, गरिमा, पारुल सुमन, एथलेटिक्स में सोनिया और ज्योति, खो-खो में प्रीति चौधरी, फुटबाल में वर्षा और निशा शर्मा, जूडो में रोशनी, देवयानी, चांदनी, कबड्डी में भावना सैनी, कुश्ती में अंजली सिंह, क्रिकेट में मनीषा चौधरी, नीलम सैनी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने भी बेटियों का उत्साहवर्धन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed