फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   promised tax waiver

निकाय चुनाव: आप ने छेड़ा हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ का तराना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
promised tax waiver
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि प्रदेश के सभी निकायों में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ करने का काम करेंगे। साथ ही शहर में सफाई की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन

वह मुरादाबाद स्थित रुहेलखंड के प्रांत कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर मंडल के सभी जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर नगर पंचायत के वार्ड में 100, नगर पालिका के वार्ड में 500 और नगर निगम के वार्ड में 1000 सदस्य बनाकर नगर निकायों में और वार्डों में अध्यक्ष और कमेटियों का गठन करेगी। अगर जनता का प्यार और वोट मिला तो नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत में फैली गंदगी और भ्रष्टाचार को झाडू से साफ़ करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन ने कहा कि आप आम आदमी के विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है | दिल्ली की शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक, यातायात, बिजली-पानी के मॉडल को लोग पसंद कर रहें है। उन्हें पूरा भरोसा है की प्रदेश की जनता निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed