{"_id":"6931e9bd6a704a85020e48b0","slug":"projects-worth-rs-2611-crore-were-inaugurated-and-foundation-stone-was-laid-bilari-news-c-15-1-mbd1060-785051-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 26.11 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 26.11 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
Fri, 05 Dec 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
मूंढापांडे । जीरो आर्केडिया ग्रीन जीरो प्वाइंट के मैदान में बृहस्पतिवार लोकार्पण एवं शिलान्यास
मूंढापांडे। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 26.11 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बताया कि बगैर भेदभाव के अल्पसंख्यक वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने रामपुर रोड स्थित आर्केडिया ग्रीन पर परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि पहले सपा सरकार में गुंडे- माफिया का बोलबाला था। योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति से गुंडे-माफियाओं का साम्राज्य खत्म किया है। राशन, आवास सहित तमाम कल्याणकारी योजनाओं से भ्रष्टाचार मुक्त कर उचित लोगों को लाभ दिया जा रहा है। कुंदरकी के लोगों ने जाति धर्म से हटकर विकास के लिए उप चुनाव में इतिहास रचा है। 2027 विधान सभा चुनाव में परचम लहराएगा। उन्होंने कुंदरकी ईधनपुर महादेव मंदिर सहित अन्य कार्यों के लिए 4.72 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 3.33 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने रामपुर के लिए 331.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 98 लाख के कार्यों का शिलान्यास और अमरोहा के लिए 46.2 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कुंदरकी क्षेत्र के महादेव मंदिर जैतपुर विसाहट, महादेव मंदिर गोट, ईदगाह दौलरा तथा कुंदरकी नगर पंचायत में ईदगाह के सौंदर्यीकरण एवं चहारदीवारी आदि विकास कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विधायक रामवीर सिंह ने क्षेत्र मेंं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आकाश पाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक राजीव तरारा, गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. नवदीप यादव, गुलाम जिलानी, परमेश्वर सैनी आदि उपस्थित थे।