फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Project Jatayu... now the cleanliness and security of the city will be monitored from the sky

Moradabad News: प्रोजेक्ट जटायु... अब आसमान से होगी शहर की स्वच्छता व सुरक्षा की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Project Jatayu... now the cleanliness and security of the city will be monitored from the sky
मुरादाबाद। शहर की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक और स्मार्ट बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। निगम के प्रोजेक्ट जटायु के तहत अब ड्रोन कैमरों से शहर की निगरानी होगी। निगम ने अपनी पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कर उनमें हाईटेक कंट्रोल सिस्टम लगाकर उन्हें ड्रोन कैमरों से जोड़ दिया है। अब इन्हीं कैमरों की मदद से नगर निगम प्रोजेक्ट जटायु का संचालन करेगा, जिसमें स्वच्छता, सुरक्षा, सर्विलांस में मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट इसी सप्ताह शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

निगम ड्रोन कैमरों की मदद से नालों की सफाई, एंटी-लार्वा के छिड़काव और अतिक्रमण पर नजर रखेगा। साथ ही वीवीआईपी मूवमेंट्स, ट्रैफिक व्यवस्था और शहर में आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्था बनाने में भी मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट जटायु को खासकर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद मुफीद माना जा रहा है।
विज्ञापन

निगम गर्ल्स स्कूल-कॉलेज के खुलने और बंद होने के समय, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अपराध संभावित इलाकों में ड्रोन की मदद से नजर रखेगा और महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। अधिकारियों का दावा है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने अपने इस प्रोजेक्ट को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से भी जोड़ दिया है। साथ ही कमिश्नर, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, एसएसपी, डीआईजी कार्यालय को भी सीधा इस कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। किसी भी स्तर की घटना पर संबंधित विभागों की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
साथ ही इन कंट्रोल सेंटर में कई अस्पतालों को भी जोड़ा गया है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी जरूरत पर इसी कंट्रोल सेंटर की मदद से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा सके।
अपराध वाले इलाकों में होगी विशेष नजर

नगर निगम की जटायु टीम रात के समय भी ड्रोन से निगरानी करेगी। अलग-अलग समय पर उन इलाकों में विशेष नजर रखी जाएगी, जहां रात के समय अपराध अधिक होते हैं। इसके लिए निगम ने दो तकनीकी ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई है, जिन्हें ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से ड्रोन उड़ाने की अनुमति के लिए भी आवेदन किया गया है। अनुमति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट के इसी सप्ताह शुरू होने के आसार हैं।


गाड़ियों को किया गया हाईटेक

निगम ने खराब पड़ी गाड़ी को कंट्रोल सेंटर में तब्दील कर दिया है। गाड़ी में विशेष पैनल और इन्वर्टर भी लगाए गए हैं, ताकि बिजली की समस्या न हो और निगरानी प्रणाली सुचारू रूप से काम करती रहे। निगम ने इस गाड़ी से चार ड्रोन को कनेक्ट किया है। एक और पुरानी गाड़ी को कंट्रोल सेंटर में तब्दील करने का काम जारी है। इसमें भी चार ड्रोन कैमरे कनेक्ट रहेंगे।



प्रोजेक्ट जटायु के तहत शहर की स्वच्छता और सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से शहर की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed