Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Processions of Tazias set out amidst chants of "Ya Hussain."

Moradabad News: या हुसैन की सदाओं के साथ निकले ताजियों के जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Processions of Tazias set out amidst chants of "Ya Hussain."
बिलारी। क्षेत्र में दसवीं मुहर्रम पर शुक्रवार दोपहर से शाम तक या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। देर शाम जुलूस निर्धारित कर्बला पर पहुंचा, वहां मेला भी लगा। महिलाओं ने कर्बला का पानी सिर पर लगाकर फातिहा पढ़कर मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन

मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा को जाने वाली सड़क के किनारे चंद्रदेव महाराज मंदिर के सामने स्थित कर्बला में दोपहर से ही महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कर्बला के निकट खाली मैदान में दसवीं मोहर्रम का मेला लगा। मुंडिया गांव के ताजिये निर्धारित रास्तों और हाईवे से होते हुए कर्बला पर पहुंचे। रुस्तमनगर सहसपुर गांव के ताजिये भी शाम तक इसी कर्बला पर पहुंचे। बिलारी नगर के अलग-अलग मोहल्लों से निकले ताजिये एक साथ जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन

ताजियों के जुलूस के आगे युवक ढोल बजाते चल रहे थे। मीलाद पार्टी के सदस्य हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में नौहाख्वानी करते चल रहे थे। युवक पूरी अकीदत और सम्मान के साथ ताजियों को अपने कंधों पर रखकर चल रहे थे। क्षेत्र के मोहम्मद इब्राहीमपुर और थांवला गांव में भी ताजियों के परंपरागत जुलूस निकले। देर शाम दोनों ग्रामों के कर्बला में पहुंचकर ताजियों का जुलूस संपन्न हुआ। लोगों ने तबर्रुख और शबील आदि का वितरण किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह घरों और इमामबाड़ों में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में विशेष पकवान पर फातिहा भी लगाई गई। अनेक महिलाएं और पुरुषों ने दसवीं मोहर्रम को रोजा भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
कई ग्रामों में ताजियों के जुलूस में पहुंचे सपा विधायक
बिलारी। शुक्रवार दोपहर बाद क्षेत्र के कई ग्रामों में निकले ताजियों के जुलूस में स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। सपा विधायक ने ग्राम बहटा सरथल, सहसपुर, जलालपुर व मोहम्मद इब्राहीमपुर आदि में निकले ताजियों के जुलूस में भागीदारी की। बहटा सरथल में ताजियों के जुलूस के दौरान सपा विधायक ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत हमें सच्चाई और इंसानियत की राह पर चलना सिखाती है। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से आपसी एकता, भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed