{"_id":"68a230a3141cef265a0670cf","slug":"procession-taken-out-on-the-occasion-of-sri-krishna-janmashtami-moradabad-news-c-204-1-chn1001-122256-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
धनारी। गांव कृतिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार रात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मार्ग भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
शनिवार रात गांव कृतिया के शिव मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में कई तरह की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य कर कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य चौराहों व गलियों से गुजरती हुई पुन: मंदिर परिसर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर महंत जयवीर गिरी, डा. गौरव, सुखपाल सिंह, मुनीश राघव, वीरपाल सिंह, गौरव राघव, संजय सिंह, अमित शर्मा, लोकेश चौहान, विक्की राघव, ललित शर्मा, अरमान चौहान, योगेश राघव, ध्रुवपाल सिंह, संजय सिंह, वीरेश चौहान, मुनेंद्र राघव, सुमित राघव, महेश पाल आदि मौजूद रहे।