{"_id":"6aa1c26063db61a3f000f982","slug":"process-of-setting-up-digital-libraries-in-gram-panchayats-accelerated-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113070-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 16 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 16 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सभी चयनित ग्राम पंचायतों में किताबें और फ्लेक्सी बोर्ड पहुंचा दिए गए हैं। बुधवार को एडीओ ने कई ग्रामों में जाकर डिजिटल लाइब्रेरी संचालन की व्यवस्थाएं देखीं और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए।
बुधवार दोपहर एडीओ शकील अहमद ने ढकिया नरू, ग्वालखेड़ा, ग्वारऊ, सतारन, हयातपुर आदि ग्रामों में पहुंचकर पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी कक्ष की व्यवस्थाएं देखीं। लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर, किताबें और फ्लेक्सी बोर्ड पहुंचा दिए गए हैं। प्रत्येक लाइब्रेरी में शीघ्र ही दो कंप्यूटर, एक फोटोस्टेट मशीन, एक एलईडी आदि भी जल्द पहुंचाई जाएंगी। लाइब्रेरी में गांव के अधिकाधिक युवक आकर पढ़ाई कर सकें इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा।
ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने के लिए बिलारी ब्लॉक में जिन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। उनमें ग्वालखेड़ा, ग्वारऊ, नरायनपुर देवा, नवैनी गद्दी, बहादरपुर, ढकिया नरू, सतारन, चिड़िया भवन, स्योंडारा, मोहम्मद सादिकपुर, जलालपुर खास, देवीपुरा नगला, कमालपुर चंदौरा, मोहम्मद हयातपुर, भूड़वास और धर्मपुर कलां शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालन की व्यवस्था की जा रही है।