{"_id":"68c4897d2a4fa0c8da04f7ce","slug":"probation-officer-absent-in-the-meeting-is-discharged-from-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-729800-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैठक में गैरहाजिर प्रोबेशन अधिकारी की जिले से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैठक में गैरहाजिर प्रोबेशन अधिकारी की जिले से छुट्टी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी गैरहाजिर होने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से जिले से कार्यमुक्त करने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। आरोप है कि प्रोबेशन अधिकारी विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं। डीएम अनुज सिंह ने विकास भवन में शुक्रवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण अनुपस्थित पाए गए। इस मामले में डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीडीओ से कहा कि ऐसे अधिकारी को जिले से तत्काल कार्यमुक्त करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण की मूल तैनाती जनपद संभल में है।
शासन ने उनको मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी की गैर मौजूदगी पर मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने नाराजगी जताई। बताया कि सप्ताह में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को मुरादाबाद में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों को करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी विभागीय योजनाओं में खराब प्रगति है। बैठक में उपस्थित न होना अधिकारी की लापरवाही को प्रदर्शित करता है।
इस दौरान मूंडापांडे में स्टेडियम के कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया। डीएम ने इस मामले में कार्यदायी संस्था को ठीक से कार्य नहीं करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। डीएम ने उपनिदेशक कृषि और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जिले की गोशालाओं को काउ बेस्ड फार्मिंग हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसके तहत गो शालाओं में एकत्रित होने वाले गोबर और गोमूत्र से आधुनिक कृषि तकनीक के आधार पर उर्वरक उत्पाद तैयार कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सरकारी योजना का धन निजी खाते में नहीं डालेंगे
डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के विभिन्न प्रकार के कार्य कराए जाने के दौरान वित्तीय नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। ग्राम प्रधान को किसी सरकारी योजना से संबंधित धनराशि अपने निजी खाते में लेने का अधिकार नहीं है। यह कृत्य सरकारी धनराशि का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस बीच डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से न्याय पंचायत वार कैंपों के दौरान चिह्नित जरूरतमंद दिव्यांगजनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के प्रयोग करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। बैठक में विकास भवन से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।