फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka Gandhi will address conference in Moradabad on 15th november workers of 12 districts will be involved

मिशन यूपी: प्रियंका गांधी 15 को मुरादाबाद में करेंगी सम्मेलन को संबोधित, 12 जिलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 12:57 AM IST
सार

यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी खोई सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर मुद्दे पर मुखर होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will address conference in Moradabad on 15th november workers of 12 districts will be involved
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 15 नवंबर को मुरादाबाद आएंगी। वह शहर में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में 12 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। हालांकि अभी स्थान का चयन नहीं हो सका है।

विज्ञापन


यूपी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी खोई सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर मुद्दे पर मुखर होकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने 10 अक्तूबर को बनारस में किसान न्याय रैली के जरिए विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया था, किसान न्याय रैली को संबोधित किया था। अब 15 नवंबर को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए अभी स्थान का चयन नहीं हो सका है। फिलहाल सर्किट हाउस के पीछे, जामा मस्जिद पार्क और रामलीला मैदान में किसी एक स्थान पर सम्मेलन कराने पर मंथन किया जा रहा है। बुधवार तक स्थान का चयन कर लिया जाएगा। सम्मेलन में 12 जिलों के करीब साढ़े चार हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने 15 नवंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रियंका गांधी के शामिल होने की सूचना दी है। सम्मेलन के लिए अभी स्थान का चयन नहीं हो सका है। सम्मेलन में 12 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। - असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

सम्मेलन में ये होंगे शामिल
न्याय पंचाय अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, जिला कमेटी, शहर कमेटी, वार्ड अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed