{"_id":"620425fda34858388d07afcd","slug":"priyanka-gandhi-will-campaign-in-rampur-moradabad-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Elections : प्रियंका गांधी आज रामपुर-मुरादाबाद में, अमरोहा आएंगे अखिलेश-जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections : प्रियंका गांधी आज रामपुर-मुरादाबाद में, अमरोहा आएंगे अखिलेश-जयंत
Thu, 10 Feb 2022 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/मुरादाबाद/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/मुरादाबाद/अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:07 AM IST
सार
प्रियंका रामपुर शहर और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में करेंगी रोड शो। अखिलेश जयंत अमरोहा के मिनी स्टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को रामपुर और मुरादाबाद आएंगी। रामपुर में वो तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। जिसमें दो रोड शो और दो स्थानों पर जनसभा शामिल है। अपनी ससुराल मुरादाबाद में प्रियंका गांधी जामा मस्जिद चौराहे से बारादरी तक लोगों से जनसंपर्क करेंगी। इससे पहले वह दिसंबर में मुरादाबाद में जनसभा कर चुकी हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अमरोहा आएंगे। दोनों संयुक्त रूप से अमरोहा के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बृहस्पतिवार को रामपुर दौरे का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों को प्राप्त हो गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क मार्ग से रामपुर पहुचेंगी। रामपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले गांधी समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगी। इसके बाद शाहबाद गेट से बाजार नसरुल्ला खां चौकी चौक तक रोड शो और जनसंपर्क करेंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शुतरखाना और बिलासपुर गेट पर प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। रामपुर शहर विधानसभा में रोड शो होने के बाद वो बिलासपुर पहुंचेंगी और यहां पर भी रोड शो और जनसंपर्क करेंगी। इसके बाद सोमवार की बाजार मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके वो सड़क मार्ग से मुरादाबाद आएंगी। वह शहर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगी।
विज्ञापन
वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 12 फरवरी को अमरोहा आएंगे। यहां दोनों नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 2 फरवरी को अमरोहा आएंगे। चारों विधानसभाओं का संयुक्त कार्यक्रम अमरोहा के मिनी स्टेडियम में होगा। यहां दोनों नेता प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि फोन पर हुई बातचीत कार्यक्रम मिल गया है। लिखित कार्यक्रम आना बाकी है। जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।