{"_id":"618c1dd9afee9d746c37bc54","slug":"priyanka-gandhi-to-address-workers-at-ramlila-maidan-moradabad-news-mbd409027833","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में पंद्रह नवंबर को कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए स्थान का चयन कर लिया गया। प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के बारह जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बुधवार को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा जिला प्रभारी सुखराज चौधरी के साथ पंद्रह नवंबर के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए स्थान के चयन में जुटे रहे। प्रस्तावित स्थान सर्किट हाउस के पीछे, रामलीला मैदान, जामा मस्जिद पार्क, जीआईसी मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन रामलीला मैदान में कराने का निर्णय लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम मुरादाबाद पहुंचेंगे। वह तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के चेयरमैन अफजल साबरी, प्रियांक चौधरी, राहत खां, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी से ली एनओसी
मुरादाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन कराने के लिए कमेटी से एनओसी ले ली गई है। गुरुवार से तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
12 को आएंगे प्रदेश अध्यक्ष
मुरादाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक 12 नवंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद आएंगे। वह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।