फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Private hospitals accused of fraud in Ayushman scheme

Moradabad News: निजी अस्पतालों पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals accused of fraud in Ayushman scheme
मुरादाबाद। भारतीय कश्यप सेना संगठन ने शहर के कुछ निजी अस्पतालों पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि अस्पताल मरीज को आयुष्मान के तहत भर्ती कर गंभीर बीमारी का इलाज प्रदर्शित कर रहे हैं। जबकि वास्तव में मरीज को बीमारी नहीं है। संगठन ने इस मुद्दे पर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र पर झोलाछाप डॉक्टरों से सांठ गांठ का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि बीते सप्ताह डॉ. नरेंद्र ने कई निजी पैथोलॉजी व अस्पतालों में छापा मारकर। इन पर सील लगाई गई, इसके चार-पांच दिन बाद अस्पताल खुल गए और अब तक चल रहे हैं। संगठन ने इस संबंध में सीएमओ कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय व कमिश्नर कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर दयाल तुरैहा, मंजू राठौर, प्रदीप चौहान, बबीता सैनी, धर्मेंद्र कश्यप, विशाल कश्यप, अतर सिंह, विपिन, सुमित कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article