फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   private hospital jesa hoga jila asptal

प्राइवेट जैसी दिखेगी जिला अस्पताल की इमरजेंसी

Wed, 29 Nov 2017 12:37 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
private hospital jesa hoga jila asptal
hospitals - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जल्द ही जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी मरीजों के लिए दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इमरजेंसी को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर उच्चीकरण किया गया है। कंट्रोल रूम को डाक्टरों के रेस्ट रूम और स्टाफ रूम, वार्ड से जोड़ दिया गया है। ट्रामा सेंटर में चल रही इमरजेंसी निकाय चुनाव के बाद पुरानी इमरजेंसी में शिफ्ट कर दी जाएगी।

इन दिनों जिला अस्पताल की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में चल रह है। करीब दो महीने से जिला अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी उच्चीकरण का काम चल रहा है। उच्चीकरण का काम पूरा हो गया है। इमरजेंसी वार्ड और कंट्रोल रूम में टाइल्स लगाई गई है। प्राइवेट अस्पतालों की तरह हर बेड के लिए पर्दे लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एसी लगाए गए है।
विज्ञापन


वहीं कंट्रोल को डाक्टरों के रेस्ट रूम और स्टाफ रूम से जोड़ दिया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के उच्चीकरण का काम पूरा हो चुका है। निकाय चुनाव पूरा होने पर इमरजेंसी ट्रामा सेंटर से पुरानी इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी का बदल जाएगा गेट
 जिला अस्पताल की इमरजेंसी के उच्चीकरण के बाद कुछ बदलाव किए जाएंगे। इमरजेंसी का प्रवेश गेट बदल जाएगा। मरीजों की एंट्री क्षेत्रीय निदान केंद्र (एक्सरे-पैथोलाजी) गेट से होगी। महिला थाना वाले गेट से सीधे इमरजेंसी गेट पर मरीज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed