फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Private bus fares are going to increase... there will be an increase of twenty paise per kilometer

Moradabad News: निजी बसों का बढ़ने जा रहा किराया... बीस पैसे प्रति किमी की वृद्धि होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Private bus fares are going to increase... there will be an increase of twenty paise per kilometer
मुरादाबाद। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते मुरादाबाद से विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली निजी बसों का किराया जल्द बढ़ा दिया जाएगा। मुरादाबाद काशीपुर रामनगर प्राइवेट बस एसोसिएशन ने 20 पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। किराया बढ़ने के बाद यात्रियों को विभिन्न रूटों पर छह से लेकर 18.20 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद काशीपुर रामनगर प्राइवेट बस एसोसिएशन के अनुसार, मुरादाबाद-काशीपुर-रामनगर, मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद-सुरजननगर और मुरादाबाद-संभल रूट पर करीब 150 निजी बसों का संचालन होता है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

किराया बढ़ने का सीधा असर रोजाना आने जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बस संचालकों का कहना है कि लंबे समय से किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जबकि परिचालन लागत लगातार बढ़ रही है। वर्तमान किराये पर बसों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
रूट-दूरी-वर्तमान किराया-बढ़ने के बाद किराया

-मुरादाबाद-काशीपुर-60 किमी-69 रुपये-81 रुपये

-मुरादाबाद-रामनगर-91 किमी-130 रुपये-148 रुपये

-मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-50 किमी-70 रुपये-80 रुपये

-मुरादाबाद-सुरजननगर-60 किमी-80 रुपये-92 रुपये

-मुरादाबाद-टांडा-बाजपुर-30 किमी-35 रुपये-41 रुपये

-मुरादाबाद-संभल-39 किमी-45 रुपये-52 रुपये
00
-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से बस संचालन पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। जल्द ही किराया बढ़ा दिया जाएगा।
- इमरान सिद्दीकी, अध्यक्ष, मुरादाबाद काशीपुर रामनगर प्राइवेट बस एसोसिएशन
-डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए किराया बढ़ाया जाएगा। खर्च निकालना काफी मुश्किल हो रहा है। 20 पैसे प्रति किमी की दर किराया बढ़ाया जाएगा।
-अमित गुप्ता, सचिव, मुरादाबाद काशीपुर रामनगर प्राइवेट बस एसोसिएशन
-डीजल का दाम स्थिर होने का इंतजार है। निजी बसों का किराया बढ़ा दिया जाएगा। रूट पर यात्री कम हैं। इसकी वजह से कमाई घट गई है।
-मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष, मुरादाबाद काशीपुर रामनगर प्राइवेट बस एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed