फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prisoner shouted - satta operate from jail

आईजी के सामने चीखे बंदी- बैरकों से चलता है सट्टा

Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
prisoner shouted - satta operate from jail
सट्टा बाजार
जिला जेल की बैरकों से सट्टे का गोरखधंधा चल रहा है। मुलाकात के नाम पर अवैध वसूली की जाती है और बैरकों में सोने के लिए भी बंदियों व कैदियों से रुपये लिए जाते हैं। बुधवार को आईजी/एडीजी गोपाल लाल मीना ने जिला जेल पर छापा मारा तो बंदियों ने चीख चीख कर उनके सामने कहा कि यहां सट्टे के साथ ही हर गैर कानूनी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईजी ने बंदियों से पूछताछ की। जेल में खाने की क्वालिटी पर भी आईजी ने फटकार लगाई। आईजी ने जांच कराने की बात कही है। आईजी जेल जीएल मीना रामपुर जेल का निरीक्षण करने के बाद मुरादाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन


आईजी के आने की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में साफ सफाई करा दी गई थी और मुलाकात भी बंद करा दी गई थी। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आईजी जीएल मीना ने जिला जेल का निरीक्षण की किया। उन्होंने बैरक चेक कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदियों से पूछताछ की गई। इसी दौरान बंदियों ने शोर मचा दिया। उन्होंने आरोप लगाए कि जेल में अवैध वसूली की जाती है। मुलाकात के नाम पर भी रकम ली जाती है। इतना ही नहीं           बंदियों ने कहा कि बैरक से ही सट्टा का गोरखधंधा चल रहा है।


बंदियों ने डिप्टी जेल पर आरोप लगाए। खाने की क्वालिटी देखकर भी आईजी ने जेल अफसरों को फटकार लगाई। निरीक्षण करने के बाद जेल से बाहर आए आईजी/एडीजी ने कहा कि बंदियों ने शिकायत की है कि जेल में सट्टा चल रहा है और मुलाकात के नाम पर वसूली की जाती है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराने के बाद आरोपी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed