फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prisoner ran to temporary jail

अस्थायी जेल की तीसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर भागा बंदी, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
prisoner ran to temporary jail
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एमपीएस में बनाई गई अस्थायी जेल की तीसरी मंजिल का शीशा तोड़कर एक बंदी पेड़ के सहारे नीचे उतर कर भाग गया। बंदी के फरार होने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मझोला पुलिस बंदी की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि अस्थायी जेल से फरार होने वाला बंदी सुरेंद्र कुमार डबल फाटक थाना कटघर का निवासी है। उसे 22 जून को आरपीएफ ने केबिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जहां से उसे अस्थायी जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह सवा चार बजे बंदी सुरेंद्र ने तीसरी मंजिल की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटने की आवाज सुनकर बंदी रक्षक दौड़े, तब तक पेड़ के सहारे नीचे उतरा और भाग निकला। इस घटना से बंदी रक्षकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पहले तो बंदी की तलाश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो अपने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बंदी की तलाश की। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि बंदी की तलाश की जा रही है। बंदी के फरार होने में जिन बंदी रक्षकों की लापरवाही रही है। उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed