फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prisoner escapes after breaking toilet glass from second floor of district hospital

Moradabad News: जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से टॉयलेट का शीशा तोड़कर बंदी फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes after breaking toilet glass from second floor of district hospital
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल में भर्ती बंदी अजीत बृहस्पतिवार सुबह टॉयलेट का शीशा तोड़कर फरार हो गया। बंदी को दो दिन से इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदी की तलाश में जुट गई। इस मामले में एक जेल वार्डन और पीएसी के सिपाही को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद संभल के थाना जुनावई के गांव रेवाड़ा निवासी अजीत पुत्र राजेंद्र के पास से पुलिस को चाकू मिला था। जुनावई थाने की पुलिस ने 5 मार्च को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया था। 16 मार्च को जिला कारागार में बंदी अजीत की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले ही दिन डॉक्टर ने उसकी छुट्टी कर दी थी। 19 मार्च को फिर से जिला कारागार में अजीत की हालत बिगड़ गई, तब जिला कारागार के डॉक्टर की सलाह पर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसे इमरजेंसी वार्ड से दूसरी मंजिल पर फीवर वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर बंदी ने सुरक्षा कर्मी युद्धराज तोमर से टॉयलेट में जाने की बात कही। युद्धराज ने अपने साथी जेल वार्डन दीपक को उसके साथ भेज दिया। अजीत टॉयलेट का अंदर से दरवाजा लगाकर बैठ गया जबकि दीपक बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन

इसी दौरान बंदी टॉयलेट की खिड़की के शीशे को तोड़कर महिला अस्पताल की बिल्डिंग की छत पर कूद गया और पाइप के रास्ते महिला अस्पताल के परिसर में उतर कर भाग गया। काफी देर बाद जब बंदी बाहर नहीं निकला तो सुरक्षा कर्मी दीपक ने आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने टॉयलेट के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। वहीं युद्धराज भी आ गया। दोनों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ बंदी की तलाश की लेकिन बंदी कहीं नहीं मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और जेलर मृत्युंजय पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बंदी जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल में बने वार्ड में भर्ती था। सुरक्षा में तैनात कर्मियों को चमका देकर बंदी भाग गया है। इस मामले में दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। बंदी और जेल वार्डन और सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि बंदी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने उसकी तलाश में उसके घर भी दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed