{"_id":"5dcc211a8ebc3e5b6b45b63a","slug":"prisoner-escaped-from-the-hospital-on-the-pretext-of-treatment-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः इलाज के बहाने अस्पताल से भागा कैदी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः इलाज के बहाने अस्पताल से भागा कैदी, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 13 Nov 2019 08:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
जिला कारागार में बंद एक कैदी इलाज के बहाने मेरठ के मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है। जगह जगह उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है, लेकिन आरोपी के बारे में देर शाम तक पुलिस को कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जिला जेल में 45 वर्षीय कमल बंद था। उसे अदालत ने दस साल की सजा सुनाई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उसको उपचार के लिए मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा था, वहां से दोपहर साढे़ तीन बजे कमल भाग गया। इसकी सूचना देर शाम को मेरठ पुलिस ने स्थानीय जेल प्रशासन को दी है।
उधर, पुलिस की टीमें कमल के ठिकानों के बारे में जानकारी कर अब उसकी तलाश की जा रही है। कई जगह उसकी तलाश में देर शाम तक दबिश दी गई है। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन