फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prisoner accused of murder and robbery attacked with sharp weapon in district jail

जिला कारागार में हत्या और लूट के आरोपी बंदी पर धारदार हथियार से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prisoner accused of murder and robbery attacked with sharp weapon in district jail
मुरादाबाद। क्षमता से कई गुना ज्यादा बंदियों का बोझ झेल रही जिला कारागार में बुधवार देर रात को जमकर बवाल हो गया। बैरक में सोने को जगह नहीं मिली तो दो बंदियों ने हत्या व लूट के आरोपी संतोष मौर्य पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना से बैरक में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बंदी रक्षक और जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी बंदियों को दूसरी बैरकों में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बंदियों ने चम्मच को हथियार बनाकर हमला किया था।
विज्ञापन

संभल जनपद के चंदौसी थानाक्षेत्र गणेश कालोनी निवासी खाद व्यापारी रामौतार शर्मा की तीस जुलाई की शाम को गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के समय व्यापारी बेटे विशाल के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पिता-पुत्र को बदमाशों ने घेर लिया था। बदमाश व्यापारी से करीब एक लाख रुपये लूटकर ले गए थे। इस घटना में बदायूं निवासी संतोष मौर्य, जितेंद्र, महेंद्र और नीरज का नाम सामने आया था। चंदौसी पुलिस ने दो अगस्त 2020 को मुठभेड़ के दौरान संतोष मौर्य और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इनके साथी जितेंद्र और नीरज भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। जबकि फरार चल रहे पांचवें आरोपी भूप सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। बंदी संतोष को बैरक नंबर चार में रखा गया था। इसी बैरक में करूला निवासी शाहनवाज और संभल निवासी सलीम भी बंद हैं। बैरक में सोने के लिए जगह न मिलने पर शाहनवाज और सलीम का संतोष से विवाद हो गया था। देर रात करीब तीन बजे संतोष बैरक में सो रहा था। इसी दौरान शाहनवाज व सलीम ने संतोष पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बंदियों में कहासुनी हो गई थी। एक बंदी मामूली घायल हो गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
715 बंदियों की क्षमता और जेल में बंद हैं चार हजार बंदी और कैदी
मुरादाबाद की जेल में 715 बंदी और कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में चार हजार बंदी और कैदी हैं। संभल और अमरोहा में जेल न होने की वजह से वहां के बंदी भी मुरादाबाद की जेल में ही रखे जाते हैं। बंदियों को बैरक में सोने तक की जगह नहीं मिल पाती। इस कारण आए दिन बंदियों के बीच मारपीट होती है।
मूंढापांडे में बननी हैं नई जेल
मुरादाबाद की नई जेल के लिए मूंढापांडे में क्षेत्र में जमीन खरीदी जा चुकी है। शासन ने जेल निर्माण के लिए अनुमति भी दे दी है। जल्द ही जेल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नई जेल में एक साथ पांच हजार बंदी रह सकेंगे।

दूसरी बार हुआ बंदी संतोष पर हमला
जिला अस्पताल में भर्ती बंदी संतोष ने बताया कि शाहनवाज और सलीम से उसका दो माह से विवाद चल रहा है। आरोपी एक बार पहले भी उस पर हमला कर चुके हैं। बुधवार रात भी कहासुनी हुई थी। उसने इस मामले की शिकायत जेल बंदी रक्षक और अधिकारियों को दी थी, मगर उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। देर रात करीब तीन बजे जब वह सो रहा था तो शाहनवाज ने उसके हाथ पकड़ लिए और सलीम ने हमला किया।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed