फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priority is to hold public hearing in office daily: SP

रोजाना दफ्तर में जन सुनवाई करना है प्राथमिकता : एसपी

Sat, 14 Sep 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Priority is to hold public hearing in office daily: SP
बहजोई। रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक दफ्तर में बैठकर जन सुनवाई करना प्राथमिकता है। यह बात नवागत एसपी कृष्ण विश्नोई ने जिले का चार्ज संभालने के बाद हुई प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में एसपी ने कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि लोगों की समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर ही हो। भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष गंभीरता रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तक कैमरे लगवाने की योजना है। इससे अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारी भी जन सुनवाई करेंगे। जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके। जो मामले लंबित चल रहे हैं उनका निस्तारण कराना भी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। वहीं, दूसरी ओर एसपी ने प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, मॉनिटरिंग सेल, रिट सेल, आईजीआरएस शाखा, जन शिकायत प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण भी किया है। मालूम हो संभल के एसपी रहे कुलदीप सिंह गुनावत का तबादला प्रयागराज हुआ है। गोरखपुर में तैनात कृष्ण विश्नोई को संभल की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article