फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prime Minister Narendra Modi will address rally on April 11 in Moradabad

प्रधानमंत्री मोदी 11 को आएंगे मुरादाबाद, रामपुर और संभल लोकसभा सीट के लिए भी करेंगे प्रचार

Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will address rally on April 11 in Moradabad
फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि पीएम की जनसभा के लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जनसभा नया मुरादाबाद या सर्किट हाउस के पीछे आवास विकास के मैदान में से कहीं एक स्थान पर होगी। पीएम मुरादाबाद से ही रामपुर और संभल लोकसभा सीट के लिए भी प्रचार करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री पांच अप्रैल को अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वह सांसद कंवर सिंह तंवर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी का उड़नखटोला दूसरी बाद अमरोहा की सरजमीं पर उतरेगा। इसके लिए  जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली पार्टी कार्यलय से पीएम मोदी का कार्यक्रम मिल गया है। वहां से जनसभा की तैयारियां और स्थान के चयन करने के निर्देश मिले हैं। 

लोकसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि पांच अप्रैल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। 

पार्टी कार्यलय से कार्यक्रम मिल गया है। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे । उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नरेंद्र मोदी ने पिछले  लोकसभा चुनाव में भी अमरोहा में रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed