{"_id":"6a14b9adb1835214da0d8e13","slug":"prices-of-electrical-appliances-increased-by-up-to-25-percent-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-910293-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इलेक्ट्रिकल उपकरणों के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इलेक्ट्रिकल उपकरणों के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दो महीने में कॉपर और प्लास्टिक के दाम बढ़ने से इलेक्ट्रिकल उपकरणों की कीमतों में 25 प्रतिशत तक उछाल आ गया है। केबल, वायर, पंखे, कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रिकल सामान महंगे होने से बाजार में बिक्री प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक जरूरत भर का ही सामान खरीद रहे हैं। इसके साथ ही थोक कारोबार भी काफी घट गया है।
मानपुर मार्केट के इलेक्ट्रिकल उपकरण विक्रेताओं के अनुसार, कॉपर और प्लास्टिककी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात बनने से कॉपर और प्लास्टिक के दानों का आयात प्रभावित हुआ है। इससे बाजार में कच्चे माल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर इलेक्ट्रिकल सामान पर पड़ रहा है। इलेक्ट्रिकल सामान के विक्रेताओं का कहना है कि कॉपर वायर की कीमतों में दो महीने में भारी वृद्धि हुई है।
इलेक्ट्रिकल उपकरण डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक बताते हैं कि कंपनियां हर दूसरे दिन नए रेट जारी कर रही हैं, जिससे पुराने दाम पर सामान बेचना मुश्किल हो रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक की संख्या भी घट गई है। दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां दिनभर अच्छी बिक्री होती थी। वहीं अब कुछ ही ग्राहक खरीदारी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
00
सामान -मार्च में कीमत-मई में कीमत
-एक एमएम कॉपर तार-700 रुपये-1250 रुपये (90 मीटर बंडल)
-1.5 एमएम कॉपर तार-1200 रुपये-1800 रुपये (90 मीटर बंडल)
-2.5 एमएम कॉपर तार-1800 रुपये-3000 रुपये (90 मीटर बंडल)
-पंखा-1000 रुपये-1250 रुपये
-कूलर-5356 रुपये-6150 रुपये (36 लीटर)
00
कारोबारी बोले...
-कॉपर के प्रतिदिन दाम बढ़ रहे हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर इलेक्ट्रिकल सामान में किया जाता है। इसकी वजह से पंखे, कूलर, तार के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसकी वजह से प्रतिदिन चार से पांच ग्राहक ही दुकान पर आ रहे हैं।-मयूर टंडन, इलेक्ट्रिकल उपकरण विक्रेता, मानपुर
-दो महीने से ग्राहक लगातार घट रहे हैं। दुकान पर बैठे रहते हैं। दिनभर में आठ से 10 ग्राहक आते हैं। उनमें भी कुछ ही लोग सामान खरीदते हैं। वहीं जीएसटी से काफी दिक्कत हो रही है।-सचिन जैन, इलेक्ट्रिकल उपकरण विक्रेता, मानपुर
-इलेक्ट्रिकल सामान की बिक्री 40 प्रतिशत घटी है। वायरिंग, कूलर और गीजर के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में ग्राहक नहीं हैं। इलेक्ट्रिकल्स उपकरणों की कीमत बढ़ रही है। सामान बेचने करने में काफी दिक्कत हो रही।-नवीन गुप्ता, इलेक्ट्रिकल उपकरण विक्रेता, मानपुर
-पिछले दो महीने से समस्या काफी बढ़ गई है। एक सप्ताह से दिन में बिल्कुल भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कीमतों में उछाल आने की वजह से काफी समस्या हो रही है। शाम के समय कुछ सामान की बिक्री हो जाती है।-गुलजार, इलेक्ट्रिकल उपकरण विक्रेता, मानपुर