फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preventive action taken against 400 people regarding the Muharram procession.

Moradabad News: मुहर्रम पर जुलूस को लेकर 400 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Preventive action taken against 400 people regarding the Muharram procession.
बिलारी। माहे मुहर्रम में दसवीं मुहर्रम तक अलग-अलग स्थानाें पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस और अन्य आयोजनों को लेकर बिलारी सर्किल के चारों थानों की पुलिस ने लगभग 400 लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेज दी है। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार कर सभी आरोपियों को अदालत में मुचलके दाखिल करने हेतु नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बिलारी के दरोगा वीरेंद्र सिंह ने नौसना गांव निवासी इकरार हुसैन पक्ष के 28 तथा ओमवीर पक्ष के 16 लोगों से शांतिभंग करने की आशंका जताई है। दरोगा राहुल कुमार ने तेवरखास गांव निवासी शाहिद पक्ष के छह लोग, दरोगा उचित कुमार ने स्योंडारा गांव निवासी राशिद पक्ष के छह लोग, दरोगा अनंगपाल सिंह ने थांवला गांव निवासी नजफ अली पक्ष के आठ लोग, दरोगा अमित कुमार ने मोहल्ला अंसारियान, ठाकुरान और अब्दुल्ला निवासी रियासत हुसैन पक्ष के 38 लोग, दरोगा कृष्ण कुमार ने सहसपुर गांव निवासी राजा हुसैन पक्ष के दस लोग अब्दुल हसन पक्ष के 16 लोग और सहसपुर निवासी नूर मोहम्मद पक्ष के 14 लोग दरोगा राहुल कुमार ने मुंडिया राजा गांव निवासी राजेंद्र सिंह पक्ष के 12 लोग और मोहम्मद हनीफ पक्ष के 14 लोग चिन्हित करते हुए उनसे शांतिभंग करने की आशंका जताकर चालानी रिपोर्ट भेजी है। थाना मैनाठेर के दरोगा बनी सिंह ने नगलिया मशकूला निवासी नबी जान पक्ष के 25 लोग,नबाव वाली मिलक निवासी इकबाल पक्ष के दस लोग, असालतनगर बघा गांव निवासी नईम अहमद पक्ष के 19 लोग और कौसर अली पक्ष के 18 लोग चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन

थाना कुंदरकी के दरोगा अनुज मलिक ने ईंधनपुर नगला गांव निवासी परवेज पक्ष के छह लोग और रिजवान पक्ष के आठ लोग, भीकनपुर कुलवाड़ा गांव निवासी सलीम पक्ष के 16 लोग, दरोगा संजय त्यागी ने हरियाना गांव निवासी वाहिद हुसैन पक्ष के 26 लोग और बब्लू सिंह पक्ष के 24 लोग, कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादातपूर्वी निवासी अमरीश पक्ष के पांच लोग और इंतजार पक्ष के सात लोग चिन्हित किए हैं। थाना सोनकपुर के दरोगा राजपाल सिंह ने अलीनगर गांव निवासी मोहम्मद हनीफ पक्ष के 47 लोग, दरोगा बृजपाल सिंह ने भिड़वारी गांव निवासी नवजीत चौधरी पक्ष के पांच लोग, दरोगा गजेंद्रपाल सिंह ने इब्राहीमपुर मिर्जा गांव निवासी असलम पक्ष के बीस लोग और इसी गांव निवासी भारत सिंह पक्ष के बीस लोग, दरोगा बृजपाल सिंह ने उमरारा गांव निवासी गजराम सिंह पक्ष के आठ लोग और लियाकत हुसैन पक्ष के 12 लोग चिन्हित करते हुए एसडीएम की अदालत में चालानी रिपोर्ट भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed