फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preventive action taken against 32 people from both sides

Moradabad News: दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Tue, 17 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Preventive action taken against 32 people from both sides
ठाकुरद्वारा। गांव शहबाजपुर कला में बरेलवी मसलक के लोगों ने देवबंदी पक्ष पर मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर दोनों मसलकों के बीच तनाव है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। एसडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर अदालत में तलब किया है।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर कला में रहने वाले बरेलवी मसलक से जुड़े कुछ लोग एक सप्ताह पहले कोतवाली पहुंचे थे। उनका आरोप था कि गांव में रहने वाले देवबंदी पक्ष के लोग उन्हें मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने देते हैं। किसी की मौत हो जाने पर कब्रिस्तान में अजान भी नहीं होती। शिकायत पर पुलिस ने गांव में जाकर जांच की। जांच में पुलिस को दोनों पक्षों के बीच तनातनी दिखाई दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग के आशंका में कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पक्ष के मोहम्मद जमशीद आदि 16 और दूसरे पक्ष के कासिम अली आदि 16 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई कर चालान रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी है। एसडीएम कोर्ट से दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उन्हें कोर्ट में तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed