{"_id":"6885348ae1c256db17097e73","slug":"preparations-to-take-attendance-of-students-through-biometric-machine-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-695001-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्यार्थियों की हाजिरी बॉयोमीट्रिक मशीन से कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्यार्थियों की हाजिरी बॉयोमीट्रिक मशीन से कराने की तैयारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की हाजिरी अब बॉयोमीट्रिक मशीनों के जरिए लगाई जाएगी। इससे स्नातक में एडमिशन कराकर महाविद्यालय नहीं आने वाले विद्यार्थियों पर लगाम लग सकेगी। इसको लेकर विवि ने तैयारियां शुरू कर दी है।गुरु जंभेश्वर विवि से मंडल के 372 महाविद्यालय संबद्ध है। नए सत्र का आगाज हो चुका है। विवि अब संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के हाजिरी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। महाविद्यालयों में स्नातक में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एडमिशन करा लिया है। ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू होने पर एडमिशन कराकर पढ़ने नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं पर लगान लगेगी। विवि के अनुसार पिछले साल कई महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा एडमिशन तो करा लिया गया, लेकिन वह पढ़ने नहीं आते थे। इस बार विवि से संबद्ध जिन महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने एडमिशन करा लिया है। उन्हें महाविद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद जिन महाविद्यालयों में एडमिशन कराकर छात्र-छात्राएं पढ़ने नहीं आए उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
00
विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत हाजिरी लगाना अनिवार्य
- स्नातक में एडमिशन लेने वाले छत्र-छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत हाजिरी लगाना अनिवार्य होता है। कुल सचिव गिरीश द्विवेदी ने बताया कि 70 प्रतिशत हाजिरी लगाने वाले छात्र-छात्राएं ही परीक्षा दे सकेंगे।
00
कल से डाउनलोड कर सकेंगे ऑफर लेटर
- एलएलबी, एलएलएम और एमएड में फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग 26 जुलाई तक चली। 28 जुलाई को छात्र वेबसाइट के माध्यम से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं को 28 और 29 जुलाई को आवंटित महाविद्यालय में पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
00
एमएच कॉलेज में बीए की 215 सीटें रिक्त
- हिंदू कॉलेज में बीए और बीएससी बॉयो की सीटें फुल हो गई हैं। बीएससी मैथ में 270 और कामर्स में 30 सीटें बची हैं। करीब 700 सीटें अभी लाॅक की जानी है। वहीं महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में बीए में 400 में से 215 सीटें खाली हैं। इसमें 145 सीटें लाॅक कर दी गई हैं। बची हुई सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर एडमिशन किया जा रहा है। महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में रविवार को भी एडमिशन किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक में एडमिशन के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। छात्र-छात्राओं के आने पर एडमिशन कर लिया जाएगा।
00
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में बॉयोमीट्रिक व्यवस्था लागू करने के लिए जल्द ही कमेटी की बैठक की जाएगी। कमेटी के निर्णय के बाद ही सभी महाविद्यालयों में बॉयोमीट्रिक व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं को बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। - गिरीश द्विवेदी, कुल सचिव, गुरु जंभेश्वर विवि