फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations launch Gazetteer Moradabad Division October 2, 50 members are working

इतिहास बयां करेगा रिकॉर्ड: मुरादाबाद मंडल का गजेटियर दो अक्तूबर को लांच करने की तैयारी, 50 सदस्य कर रहे काम

Sat, 23 Sep 2023 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:32 AM IST
सार

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि गजेटियर से जिलों के आंकड़े दुरुस्त हो जाएंगे। इसमें हर जिले के प्रसिद्ध स्थान, वाद्य यंत्र, रजा लाइब्रेरी सहित अन्य पुस्तकालय, जीजीआईसी, रेलवे स्टेशन सहित अन्य पुरातन स्थानों को एक साथ समेटा गया है। 

विज्ञापन
Preparations launch Gazetteer Moradabad Division October 2, 50 members are working
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के गजेटियर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को गजेटियर का प्रथम अंक लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसको तैयार करने के लिए दो एडिशनल कमिश्नर बृजेश कुमार सिंह और बीएन यादव प्रत्येक जिले के सीडीओ, अपर आयुक्त, एडीएम, रेलवे अधिकारी, एसपी यातायात सहित 50 सदस्यीय टीम लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन


गजेटियर लखनऊ में तैनात अपर बचत अधिकारी निवेदिता की देखरेख में तैयार हो रहा है। इस कार्य के लिए उनको मुख्य सचिव कार्यालय से संबद्ध किया गया है। गजेटियर के प्रथम अंक में मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जिलों के तीर्थ स्थल, धार्मिक स्थल, व्यावसायिक गतिविधि, पुलिस फोर्स और अन्य विभाग के आंकड़ों को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


मंडल के हर जिले की प्रसिद्ध स्थान, ढोलक सहित अन्य वाद्य यंत्र, रजा लाइब्रेरी सहित अन्य पुस्तकालय, जीजीआईसी, रेलवे स्टेशन सहित अन्य पुरातन स्थानों को एक साथ समेटा गया है। इसमें सबकी राय भी ली गई है। इस गजेटियर से जिलों के भिन्न भिन्न आंकड़ें दुरुस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण में जमीन के आंकड़े लिए जाएंगे

मंडलायुक्त ने बताया कि अगले चरण में जमीन के आंकड़े लिए जाएंगे। एक अंक में सभी चीजें समेटना मुश्किल है। इस कार्य को करने में काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं।

जिलों के गजेटियर भी प्रकाशित होंगे

मुरादाबाद मंडल की तरह जिलों के गजेटियर प्रकाशित किए जाएंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव ने गजेटियर के प्रथम पेज का अनावरण किया था। मंडल के गजेटियर की प्रूफ रीडिंग और अन्य कार्य चल रहे हैं। सभी रिकार्डों की जांच कर इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिलों के रिकार्ड 30 को शासन भेजे जाएंगे

मंडलायुक्त ने बताया कि जिले के आंकड़े 30 सितंबर तक मांगे गए हैं। शासन ने जिले के गजेटियर निकालने के निर्देश दिए हैं। इस कारण शासन में अनुमति के लिए भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर जिले के गजेटियर प्रकाशित होंगे। मंडल के गजेटियर में ऐसी बाध्यता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed