फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations intensify for the 'Jai Jawan, Jai Kisan' Tiranga Maha Yatra.

Moradabad News: जय जवान, जय किसान तिरंगा महायात्रा की तैयारियां तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensify for the 'Jai Jawan, Jai Kisan' Tiranga Maha Yatra.
कांठ। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को होने वाली जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा की तैयारियों को तेजी से किया जा रहा है। कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू के नेतृत्व में प्रस्तावित तिरंगा महायात्रा की सफलता के लिए क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर समर्थन जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के जिलामंत्री विक्रांत सिंह ने गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर, छज्जा नंगला, मधुवा खालसा, मधी, फोल्डा पट्टी, संदलीपुर, पचोकरा, भीकनपुर, रमपुरा, शेखूपुरा, मुंडाखेड़ी आदि गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने सरदार भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने तथा युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा देने के उद्देश्य से तिरंगा महायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों और युवाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed