{"_id":"69d2c5ac860c15b48f0dce88","slug":"prepaid-meters-pose-a-problem-in-diwan-ka-bazaar-shopkeepers-are-troubled-by-power-cuts-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-870555-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दीवान का बाजार में प्रीपेड मीटर बनी की समस्या, बिजली की कटौती से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दीवान का बाजार में प्रीपेड मीटर बनी की समस्या, बिजली की कटौती से दुकानदार परेशान
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रीपेड मीटर व्यवस्था और प्रतिदिन तीन घंटे बिजली कटौती से दीवान का बाजार के दुकानदार परेशान है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली कटौती, प्रीपेड मीटर में एडवांस भुगतान, भुगतान करने के तीन घंटे बाद बिजली आने जैसी समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायत बिजली विभाग में करने के बाद कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
शहर में स्थित दीवान का बाजार में 200 से 250 दुकानें हैं। कुछ दुकानों में स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है तो कुछ में अभी नहीं लगाया गया है। एक ओर जहां दुकानदार स्मार्ट मीटर से परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती से उन्हें काफी समस्या होती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रतिदिन तीन घंटे बिजली कटौती होती है। पंखे, फ्रिज बंद हो जा रहे हैं। दुकानों के अंदर अंधेरा छा जाता है। प्रीपेड मीटर रिचार्ज कब खत्म हो रहा पता नहीं चल पाता है। प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसकी वजह से काफी समस्याएं बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी दुकानदारों से बिना पूछे प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं। कुछ लोगों को बिजली का बिल नहीं दिया गया है। दुकानदारों के फोन पर एप डाउनलोड करा दिया गया है। लेकिन वह खुद से प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। बिजली घर में दुकानदार भुगतान करने के लिए जा रहे हैं तो उनका डेढ़ से दो घंटे बाद नंबर आ रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदार लाल चंद्र गोला ने बताया कि प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होते ही बिना किसी मैसेज के बिजली काट दी गई। एक हजार रुपये का एडवांस रिचार्ज कराने के तीन घंटे बाद बिजली आई। इसकी शिकायत विद्युत विभाग में की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
00
दुकानदार बोले...
- दुकान में प्रीपेड मीटर लगा दिया गया है। 15 दिन बीत गए हैं। लेकिन अभी तक बिल नहीं दिया गया है। रोज तीन से चार घंटे बिजली कटती है। तीन अप्रैल को विद्युत विभाग में शिकायत करने गई थी। दो घंटे तक लाइन में खड़ी रही, नंबर आया तो कर्मचारियों ने बता दिया अभी सर्वर डाउन है।- रमा अग्रवाल, दुकानदार
विज्ञापन
-प्रीपेड मीटर में भी कुछ दिक्कतें आ रही है। दो बल्ब के साथ एक पंखा चल रहा है। तीन दिन में 209 रुपये का बिल आ गया है। इसकी लेकर शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।- सोनू चौधरी, दुकानदार
-प्रीपेट मीटर में रिचार्ज से संबंधित समस्याएं तो आ ही रही हैं। इसके साथ ही बाजार में रोज बिजली कटती है। इससे पंखें, लाइटें बंद हो जाती है। शिकायत के बावजूद बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।- हिमांशु अग्रवाल, दुकानदार
-बिजली विभाग के कर्मचारी आए और बिना बताए प्रीपेड मीटर लगाकर चले गए। इसके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी। बिजली कट गई तो रिचार्ज कराने के लिए बिजली विभाग जाना पड़ा। रिचार्ज कराने के दो घंटे बाद बिजली आई है।-प्रज्ञा अग्रवाल, दुकानदार
-प्रतिदिन बिजली बार-बार कट रही है। दुकानों में अंधेरा छाया रहता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।-अरशद अली, दुकानदार
-एक महीने में जितना बिजली का बिल आता था इस बार उतने का एडवांस रिचार्ज कराया गया है। प्रीपेड मीटर का रिचार्ज कराने के दो घंटे बाद बिजली आई है। जबकि रिचार्ज कराने के बाद तुरंत बिजली आनी चाहिए।-फैज, दुकानदार
- प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने और तीन घंटे बाद बिजली आने की समस्या बनी हुई है। अभी यह समस्या खत्म नहीं हुई है। दुकानदार परेशान हैं। जिन दुकानदारों का अभी तक बिजली का बिल नहीं आया है। उनका बिल कब आएगा। इसकी जानकारी बिजली विभाग की ओर से नहीं दी जा रही है।-मोंटू दिवाकर, अध्यक्ष, व्यापार मंडल दीवान का बाजार
-प्रतिदन तीन घंटे बाजार की बिजली की कटौती की जाती है। इसकी वजह बाजार के सभी दुकानदार परेशान होते हैं। प्रीपेड मीटर बिना बताए दुकानों में लगा दिया गया है। इसका रिचार्ज कैसे करना है। एप कैसे चालू करना करना है। दुकानदारों को इसकी जानकारी नहीं है। बिजली घर में जाने के बाद पता चलता है सर्वर डाउन है। लोग बिजली विभाग का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।-हरि गोपाल शर्मा, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, व्यापार संगठन
00
- प्रीपेड मीटर से संबंधित मामले को लेकर जो भी उपभोक्ता बिजली घर आ रहें उनका समाधान कर दिया जा रहा है। ज्यादा बिजली कटौती के मामले की शिकायत नहीं आई है। इसे दिखवा लिया जाएगा। दुकानदारों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।- एके भटनागर, अधिशासी अभियंता