फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pregnant woman thrown out of house by kicking her stomach, complaint

Moradabad News: गर्भवती को पेट पर लात मारकर घर से निकाला, शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman thrown out of house by kicking her stomach, complaint
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को उसके पेट पर लात मारकर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वोवदवाला मजरा पश्चिम निवासी निर्देश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा की उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को गांव निवासी अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने देने के साथ उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उन्होंने उससे मायके से एक लाख रुपये नगद लाने की मांग की। असमर्थता जताने पर गर्भपात करने के लिए दबाव डालने लगे। आरोप है कि 30 जनवरी 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। फिर पति ने उसके पेट में लात मार कर अपने घर से धक्के देकर निकाल दिया। कोई भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसे शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed