फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pregnant woman injured in knife attack dies

Moradabad News: चाकू से हमले में घायल गर्भवती की मौत

Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman injured in knife attack dies
ठाकुरद्वारा। पति के पेट में चाकू मार कर गंभीर घायल महिला की इलाज के दौरान 15 दिन बाद मौत हो गई है। जबकि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव हरकिशनपुर निवासी रामकुमार सिंह ने इस संबंध में पुलिस में सात अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि उसने अपनी बेटी ममता का विवाह 12 फरवरी 2022 को ठाकुरद्वारा के गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी यशपाल सिंह के साथ किया था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने उसे पर अपनी मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। उसने बीच-बीच में अपनी बेटी ममता के ससुराल वालों को खुश करने के लिए उनकी आर्थिक मदद की लेकिन वह इससे खुश नहीं हुए। आरोप है कि छह अक्टूबर को सुबह ममता के पेट में उसके पति यशपाल सिंह ने चाकू मार कर गंभीर घायल कर दिया। ममता पांच माह की गर्भवती थी उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर ऑपरेशन के दौरान ममता के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति यशपाल सिंह, ससुर अंतराम सिंह और जेठ शिवराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला का अस्पताल में इलाज चलता रहा लेकिन उसका जीवन नहीं बस सका। बुधवार को तड़के 3:00 बजे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले भी वहां पर आ गए। उधर पुलिस ने ममता की मौत का पता चलने पर उसके पति यशपाल सिंह को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला का शव बुधवार को देर शाम गांव अब्दुल्लापुर लेदा पहुंचा। कोतवाली के एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति यशपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी ममता की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। ममता के दो बच्चे पुत्री काव्य( दो वर्ष ) और पुत्र गौरांश (10 माह) का है। उनके नाना रामकुमार सिंह ने बताया कि उनकी देखभाल और परवरिश के लिए बच्चों के दादा और पिता ने बच्चों के नाम पांच लाख की एफडी कराने का आश्वासन दिया है। इसे लेकर पोस्टमार्टम हाऊस पर दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई है। एफडी में नॉमिनी बच्चों के नाना नानी रहेंगे। यह भी यह भी बताया गया कि पत्नी को चाकू मारने वाले पति यशपाल सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने ममता का जीवन बचाने के लिए अपनी जमीन भी बेच दी। उसके इलाज पर नौ लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन उसका जीवन नहीं बस सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed