फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power supply disrupted due to toppled poles... Corporation swung into action after the Commissioner took cognizance.

Moradabad News: खंभे गिरने से बिजली ठप... आयुक्त ने लिया संज्ञान तो दौड़ा निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to toppled poles... Corporation swung into action after the Commissioner took cognizance.
मुरादाबाद। आयुक्त संगीता सिंह ने ठाकुरद्वारा के असलेमपुर और गोपीवाला गांव में बिजली की समस्या को संज्ञान में लिया। इसके बाद विद्युत निगम के अफसर दौड़े और कार्रवाई की। उन्होंने आयुक्त कार्यालय को कार्रवाई की रिपोर्ट भी भेजी है। विद्युत वितरण खंड ठाकुरद्वारा की रिपोर्ट के मुताबिक सात सितंबर को अत्यधिक बारिश और आंधी के कारण तीन विद्युत पोल गिर गए थे।
विज्ञापन




इससे ठाकुरद्वारा ग्रामीण बिजलीघर से जुड़े दोनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। जलभराव के कारण तत्काल नए पोल लगाना संभव नहीं था। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कृषि फीडर से जोड़कर ग्रामीणों को बिजली दी जा रही थी। अमर उजाला में 13 सितंबर को खंभे गिरने से 80 घरों में 10 दिन से बिजली ठप शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर में ग्रामीणों की परेशानी और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सीमित बिजली मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। निगम के अधिशासी अभियंता राहुल कुमार के मुताबिक जलभराव कम होने के बाद 13 सितंबर को नए विद्युत पोल लगा दिए गए और आपूर्ति सामान्य कर दी गई। वर्तमान में ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed