फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power out in 32 villages, staff beaten up at the substation... massive uproar.

Moradabad News: बत्तीस गांवों की बत्ती गुल, बिजलीघर पर स्टाफ को पीटा... जमकर हंगामा

Sat, 11 Jul 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Power out in 32 villages, staff beaten up at the substation... massive uproar.
मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र के भीकनपुर बिजलीघर में बरसात का पानी भरने के कारण 32 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात को कुछ लोगों ने बिजलीघर फोन कर लाइट न आने के बारे में पूछा। जलभराव खत्म होने के बाद आपूर्ति शुरू होने की बात सुनकर वह गुस्सा गए।
विज्ञापन


आरोप है कि 15 मिनट बाद बिजलीघर में आकर स्टाफ को पीटा गया। इससे गुस्साए बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की। सब स्टेशन ऑपरेटर उदेशपाल ने तीन आरोपियों के खिलाफ छजलैट थाने में तहरीर दी है। उदेशपाल ने तहरीर में लिखा है कि आरोपी ने फोन पर बिजली न आने के बारे में पूछा था। उसे बताया गया कि बिजलीघर में जलभराव के कारण पावर ट्रांसफार्मर बंद है। भीकनपुर, रवाना, रमपुरा, छजलैट, मोहम्मदपुर ध्यानसिंह समेत 32 गावों में बिजली आपूर्ति नहीं है। इस पर जवाब मिला कि यह पब्लिक की जिम्मेदारी नहीं है। एसएसओ ने कहा कि ग्रामीण ग्राम प्रधान से अपील कर जलभराव की समस्या खत्म कराने के लिए कह सकते हैं। इस तरह दोनों की बहस बढ़ गई। आरोप है कि फोन पर जानकारी लेने वाले व्यक्ति ने एसएसओ को धमकाया और कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो। अभी वहीं आकर बताता हूं। इसके बाद आरोपी बिजलीघर पहुंच गए और स्टाफ के साथ मारपीट की। सुबह स्टाफ ने सारा मामला अधिशासी अभियंता अरुण कुमार और एसई गुलशन गोयल को बताया। अधिकारियों के निर्देश पर छजलैट थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। इसके अलावा बिजली कर्मियों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन भी किया। छजलैट थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed