फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   power fail

बिजली लाइन में फाल्ट से गुल होने गई शहर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
power fail
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में गुरुवार देर रात बिजली गुल होने पर लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग बिजली घर पहुंच गए और उन्होंने जेई और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेई ने इस घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहंच गई। इसके बाद बिजली लाइन को ठीक किया गया। सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

कांशीराम नगर में देर रात एबी लाइन में फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुरुआत में लोग रुटीन कटौती मान रहे थे। लेकिन जब घंटों तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई तो लोग इकट्ठा हो कर बिजली घर पर पहुंच गए। यहां बिजली टीम लाइन ठीक कर रही थी, लेकिन लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद बिजली टीम ने कार्य बंद कर दिया। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने जेई को घेर लिया और मारपीट भी की। कर्मचारियों को पीटा गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जेई ने इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर बिजली अधिकारी पहुंच गए और दूसरे क्षेत्रों के जेई व अन्य कर्मचारियों को भी बुलाकर सुबह पांच बजे बिजली लाइन शुरू की गई। मझोला इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फाल्ट से गुल हो गई शहर की बिजली
मुरादाबाद। ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट होने की वजह से शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसे ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। शुक्रवार को दोपहर ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसकी वजह से दिल्ली रोड, बुद्घि विहार, खुशहालपुर, कांठ रोड, रामगंगा विहार समेत आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन लॉस क्षेत्र में पकड़ी गई 35 जगह बिजली चोरी
मुरादाबाद। बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को लाइन लॉस क्षेत्रों में छापेमारी की गई। टीम ने पीतल बस्ती, कटघर, करूला, सीतापुरी, करूला, ईदगाह, गलशहीद व अन्य क्षेत्रों में 35 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed