{"_id":"66ad889c5f9a2e2d660ca2f9","slug":"potholes-on-moradabad-thakurdwara-road-will-be-filled-after-rakshabandhan-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-450877-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रक्षाबंधन के बाद भरे जाएंगे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रक्षाबंधन के बाद भरे जाएंगे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग के गड्ढे
विज्ञापन
मुरादाबाद। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का निरीक्षण कर रक्षाबंधन के बाद गड्ढों को भरवाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहन रोके जाने से काम बंद करना पड़ा है।
परियोजना निदेशक ने बृहस्पतिवार रात तक उत्तराखंड को जोड़ने वाले मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर काफी गड्ढे मिले। पूछताछ पर पता चला कि गड्ढों को भरने के लिए गाड़ियां माल लेकर काशीपुर की ओर से आती हैं, लेकिन पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। इसलिए माल न आने से काम नहीं हो पा रहा है।
परियोजना निदेशक ने बताया कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही सावन समाप्त हो जाएगा और कांवड़ यात्रा भी खत्म हो जाएगी। तब गड्ढों को भरवाने का काम किया जाएगा। बारिश के बाद गड्ढों के पैचवर्क का काम होगा। दो साल तक रोड की मरम्मत के लिए प्रस्ताव एनएचएआई मुख्यालय भेजकर पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस मार्ग पर कदम-कदम पर बने गहरे गड्ढों के कारण छह माह से चलना दुश्वार हो रहा है। गहरे गड्ढों के कारण कई हादसे भी हुए, जिसमें लोगों की मौत हो चुकी है। मंडलायुक्त के निर्देश पर एनएचएआई ने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया, लेकिन तीन दिन बाद ही काम रोक दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -
फोरलेन के लिए पेड़ों की कटान शुरू
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोरलेन मार्ग बनाने के लिए वन विभाग की टीमों ने पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर काफी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी। बरसात के बाद फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह मार्ग उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए बेहद अहम है।