फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Post of conversion of a person named Rakesh in Amroha goes viral

Amroha: राकेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने इस्लाम कबूल किया, नाम रखा शम्स रियाज; इंस्टाग्राम पर पोस्टर वायरल

Sun, 09 Jun 2024 05:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

आठ दिन से जनपद के व्हाट्सएप ग्रुपों में पोस्ट वायरल हो रही है। ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अमरोहा के राकेश शर्मा ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम शम्स रियाज रखा है।

विज्ञापन
Post of conversion of a person named Rakesh in Amroha goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है राकेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने इस्लाम कबूल करके अपना नाम शम्स रियाज रखा है। वायरल पोस्ट में राकेश शर्मा के एक वरिष्ठ सरकारी पद पर तैनात होने की बात कही गई है। वायरल पोस्ट के आधार पर पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन

पिछले आठ दिन से जनपद के व्हाट्सएप ग्रुपों में एक पोस्ट वायरल हो रही है। ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अमरोहा के राकेश शर्मा ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम शम्स रियाज रखा है। आगे लिखा कि इस मौके पर लोगों ने उनका नोटों की माला पहनकर स्वागत किया। राकेश शर्मा एक वरिष्ठ सरकारी पद पर थे। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरा दूसरा जन्म हुआ है, मुबारक हो भाई को...। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही पोस्ट को देखकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़े हैं। खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को राकेश शर्मा बता कर पोस्ट वायरल की जा रही है, वह मुस्लिम ही है। लेकिन, उसके दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके उसके साथ मजाक किया था। लेकिन, अब ये पोस्ट लगातार वायरल हो रही है। धर्म परिवर्तन से जुड़ी पोस्ट देखकर हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि वायरल पोस्ट की जांच की जा रही है। अगर किसी ने धर्म परिवर्तन से जुड़े पोस्टर वायरल करके मजाक भी किया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed